फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Delay in work, 31 policemen of Shohratgarh police station fell

कार्य में शिथिलता, शोहरतगढ़ थाने के 31 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Sun, 27 Mar 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Delay in work, 31 policemen of Shohratgarh police station fell
कार्य में शिथिलता, शोहरतगढ़ थाने के 31 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। चोरी व अन्य अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे शोहरतगढ़ थाने के 31 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया गया है। कार्य में शिथिलता के कारण यह कार्रवाई होने की बात सामने आ रही है। फेरबदल में कुल पांच उपनिरीक्षक सहित कुल 109 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। शोहरतगढ़ थाने से एक साथ इतने बड़े फेरबदल से महकमे में हलचल है। फेरबदल शनिवार देर रात हुई।
कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार रात तबादला एक्सप्रेस चला दी। इसमें उपनिरीक्षक रामनिवास तिवारी को पुलिस लाइंस से न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया। एसआई रामकुमार राजभर को इटवा से उसका थाना में भेजा गया। शेषनाथ सिंह यादव को उसका से शोहरतगढ़ थाना में भेजा गया। मो. हसीन आजमी लोटन से ढेबरुआ थाना में भेजा गया। मनोज कुमार श्रीवास्तव को मोहाना से शोहरतगढ़ थाने का एसएसआई बनाया गया। इस फेरबदल में बड़ी कार्रवाई शोहरतगढ़ थाने पर हुई है। यहां से एक साथ 31 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। कार्रवाई के पीछे कार्य में शिथिलता की बात सामने आ रही है। क्योंकि ठंड के मौसम में सबसे अधिक चोरी की वारदात शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

इसलिए कार्रवाई की मुख्य वजह यह भी हो सकती है। वहीं, एक साथ पहली बार एक थाने से इतनी बड़ी संख्या में लाइन हाजिर किए जाने के बाद अन्य थानों में हलचल में मची है। एसपी के इस एक्शन से अन्य थाने भी सकते हैं। इस फेरबदल में 109 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया। इस संबंध में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह फेरबदल किया गया है। रही बात शोहरतगढ़ थाने की तो यहां पर कार्य में शिथिलता पाई गई थी। इसलिए एक साथ हटाया गया है। कानून व्यवस्था कायम रखने में शिथिल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed