फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Defamation case filed against suspended Babu

निलंबित बाबू के खिलाफ मानहानी का केस दर्ज

Fri, 26 Feb 2021 10:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Defamation case filed against suspended Babu
निलंबित बाबू के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए शिलापट्ट पर पैर मारने के मामले में कार्रवाई
बीएसए की तहरीर पर सदर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री की ओर से उद्घाटन किए गए शिलापट्ट पर लात मारने वाले बीएसए कार्यालय के निलंबित बाबू के खिलाफ सदर पुलिस ने मानहानि के मामले में केस दर्ज कर लिया। बीएसए ने कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज में बाबू को माननीयों के नाम लिखे शिलापट्ट पर लात मारते हुए देखने के बाद उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।

बीएसए कार्यालय में तैनात रहे बाबू राकेश मणि त्रिपाठी को कुछ दिन पूर्व निलंबित कर दिया गया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश कुमार द्विवेदी ने 20 फरवरी को 126 विद्यालयों का शिलान्यास किया था। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद उन सभी शिलापट्टों को बीएसए कार्यालय को सुरक्षित रखा गया था। यह शिलापट्ट संबंधित प्रधानाचार्य को सुपुर्द किए जाने थे। आरोप है कि निलंबित वरिष्ठ सहायक राकेश मणि त्रिपाठी ने रोष वश इन शिलापट्टों पर पैरों से प्रहार किया जो दुर्व्यवहार की श्रेणी में आता है। बीएसए की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को मानहानि की धारा में केस दर्ज कर लिया। एसओ सदर राधेश्याम राय ने बताया कि राकेश मणि त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed