फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   deepawali in nepal

Siddharthnagar News: दीपावली के जश्न में डूबा नेपाल, पुरानी परंपरा कायम

Sat, 11 Nov 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
deepawali in nepal
नेपाल में कूत्ते का पूजा करते पुलिस के जवान।
फोटो-
विज्ञापन

कौआ, कुत्ता, गाय और बैल की होती है पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में दीपावली की पुरानी परंपरा अब भी बरकरार है। पर्व का जश्न मनाने के लिए भारत के विभिन्न शहरों में रहने वाले नेपाली नागरिकों का घर लौटने का सिलसिला जारी है। यहां पर्व की शुरुआत काग पूजा से होती है और समापन भाई टीका से।
पड़ोसी नेपाल में हिंदू धर्मावलंबी दीपावली पर्व को ''तिहार'' के रूप में बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं। घरों की साफ-सफाई करने के साथ दीपक व जगमग लाइटों से घरों को सजाते हैं। पांच दिनों तक चलने वाले त्योहार के उल्लास में पूरा नेपाल डूब जाता है।
विज्ञापन

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी अर्थात पहला दिन काग तिहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कौओं की विधिवत पूजा की जाती है। उन्हें खाने के सामान पेश किए जाते हैं। कौओं को यमराज के दूत के रूप में माना जाता है। अगले दिन कुकर तिहार मनाया जाता है। इस दिन कुत्ते की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू परंपरा के अनुसार मान्यता है कि कुत्ता, यम का दूत है। कुकुर तिहार के दिन कुत्तों को उनका पसंदीदा भोजन परोसा जाता है। विधिवत पूजन कर माला पहनाया जाता है। अमावस्या यानी दीपावली के दिन देवी लक्ष्मी के रूप में गाय की पूजा की जाती है। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद धन-धान्य, समृद्धि व खुशहाली की कामना की जाती है।

चौथे दिन शक्ति के देवता के रूप में बैल को पूजा जाता है। आखिरी दिन भाई टीका यानी भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। बहनें अपने भाइयों भाइयों की दीर्घायु की कामना यमराज से करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed