फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Decorated church, Christmas Day will be celebrated with joy

Siddharthnagar News: सजा चर्च, हषोल्लास के साथ मनाया जाएगा क्रिसमस-डे

Wed, 25 Dec 2024 08:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
Decorated church, Christmas Day will be celebrated with joy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उसका बाजार। क्षेत्र के कटका स्थित चर्च में क्रिसमस-डे काफी उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पादरी सैम एसजे व सैमुअल राज ने बताया कि ईसाई मान्यताओं के अनुसार क्रिसमस के दिन ही प्रभु यीशु ने धरती पर जन्म लिया था। इनका जन्म जोसफ और मैरी के घर में हुआ। ऐसे तो प्रभु यीशु को जन्म के ठीक समय और महीने की सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन चौथी शताब्दी में ईसाई चर्चों ने 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे के रूप में मनाने की शुरुआत की।
अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर क्रिसमस के दिन अवकाश की शुरुआत की। इसके बाद से ही दुनियाभर के ईसाई समुदाय इस खास दिन को प्रभु यीशु के जन्मदिवस के रूप मनाना शुरू किया है। क्रिसमस का त्योहार भारत समेत पूरी दुनिया में बहुत हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। इस दिन ईसाई समुदाय के लोग रात 12 बजे चर्च में प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाते हैं। इन धर्मावलंबियों का मानना है कि ईश्वर ने धरती के मनुष्यों के पाप को खत्म करने और लोगों की रक्षा के लिए अपने बेटे को धरती पर भेजा था।
विज्ञापन

इस मौके पर लोग सांता बनकर सभी को उपहार बांटते हैं, और घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हैं। कटका मिशन में सैमसम इब्राहीम, ऐनम मगन कुमार, रोहित बनर्जी, प्रदीप मैसी, शिलाश मैसी, सुनीलनाथ, सैमसम अजित दयाल, मधुबाला, नीलम दयाल, नम्रता इब्राहीम, अंकिता इब्राहीम, इवान मैसी, त्रिशा दयाल, कुशाग्र आदि कटका स्थित चर्च पर क्रिसमस-डे को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रखी है।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed