फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   death in suspicious condition, allegation of dowry death

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, मां ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Sun, 15 May 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
death in suspicious condition, allegation of dowry death
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, मां ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

खेसरहा। थाना क्षेत्र के केसवार गांव के टोला कोहड़ी में शनिवार को संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल वाले उल्टी-दस्त को मौत की वजह बता रहे हैं। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

क्षेत्र के कुडजा गांव निवासी पूजा (24) की शादी तीन वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही केसवार गांव के टोला कोहड़ी निवासी सुनील के साथ हुई थी। शनिवार को संदिग्ध हाल में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ससुराल के लोगों ने बताया कि दो तीन दिन से पूजा को उल्टी-दस्त हो रही थी। इसी के चलते मृत्यु हो गई। वहीं, माइके से आई पूजा की मां शीला ने थाने में तहरीर दी है कि उनकी लड़की पूजा को दहेज के लिए मार दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed