फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Deaf and mute innocent child will be able to listen and will respond by speaking

Siddharthnagar News: मूक बधिर मासूम सुन सकेगा बात, बोलकर देगा प्रतिक्रिया

Wed, 24 Jul 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Jul 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Deaf and mute innocent child will be able to listen and will respond by speaking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के जुड़वनिया गांव के तीन वर्षीय अनमोल गौतम अब न केवल बातें सुन सकेगा, बल्कि बोलकर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त करेगा। यह बच्चा जन्म से मूक बधिर था। बेंवा सीएचसी अधीक्षक विकास चौधरी के निर्देश पर इस बच्चे को चिह्नित कर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉक्टर तेज कंवर ने इलाज किया था।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अबतक बेंवा सीएचसी से 14 बच्चों का सफल निशुल्क उपचार व ऑपरेशन कराया जा चुका है। तहसील क्षेत्र में ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जाता है। जो बोलने-सुनने में असमर्थ होते हैं। इनके परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं होती है कि उनका उपचार अथवा ऑपरेशन बड़े अस्पतालों में करा सकें। अनमोल की जांच बेंवा सीएचसी पर करवाई गई तो पता चला कि बच्चा ऑपरेशन के बाद बोलने सुनने में सक्षम हो सकता है।
विज्ञापन

चिकत्सकों की सलाह के बाद कानपुर के डॉक्टर लाल चंदानी नाक, कान, गला व हृदय रोग अस्पताल को रिपोर्ट भेजी गई तो वहां ऑपरेशन पर सहमति व्यक्त की गई। मंगलवार को सीएचसी के डॉक्टर तेज कंवर ने स्वजन को जांच प्रपत्र आदि सौंप कर कानपुर के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि बच्चे के निशुल्क ऑपरेशन के साथ स्वजन को यात्रा का किराया भोजन का खर्च भी इसी योजना तहत उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed