फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of youth found in closed school

बंद स्कूल में मिला युवक का तीन-चार माह पुराना शव

Sun, 19 Dec 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in closed school
बंद स्कूल में मिला युवक का तीन-चार माह पुराना शव
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के परसा इमाद गांव का है मामला
भारतभारी(सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थानाक्षेत्र के परसा इमाद गांव के पास एक निजी स्कूल में युवक का तीन-चार माह पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से कपड़ा आदि बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
क्षेत्र के परसा इमाद व मझौवा गांव के बीच एक निजी स्कूल है। शनिवार शाम को स्कूल के पास कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे। किसी बच्चे ने स्कूल की तरफ देखा तो उसमें एक शव दिखाई दिया। शाम को बच्चों ने गांव वालों को जानकारी दी। गांव के लोग इसकी जानकारी चौकीदार को दी। चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है स्कूल लगभग तीन साल से बंद पड़ा है। वहां कोई जाता-आता नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि जो शव मिला है, वह तीन से चार माह पुराना है। इस संबंध में डुमरियागंज के कोतवाल वकील पांडेय का कहना कि चौकीदार के माध्यम से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा गया। मामला आत्महत्या का लग रहा है है। क्योंकि शव के पास एक जहरीले पदार्थ का रैपर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गांव के ही युवक का बताया जा रहा है शव
पुलिस के मुताबिक शव के पास से मिले कपड़े से गांव के ही एक परिवार ने अपने घर के युवक के रूप में शिनाख्त की है। वह लापता भी था, मगर पुलिस सही पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed