फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of youth found in Budhi Rapti river

Siddharthnagar News: बूढ़ी राप्ती नदी में युवक का शव मिला

Fri, 21 Jul 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 21 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Budhi Rapti river
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के भुतहिया के पास बूढ़ी राप्ती नदी में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

क्षेत्र के भुतहिया ग्राम पंचायत के टोला चिरहवा के पास बूढ़ी राप्ती नदी के किनारे बकरी चरा रहे लोगों ने देखा कि नदी में लाश उतरा रही है। इसके बाद घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। मामले की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक अख्तर अंसारी अपने टीम के साथ पहुंच कर नदी से लाश को निकलवा कर पहचान का प्रयास किया। प्रधान व ग्रामीणों ने बताया कि युवक गांव का नहीं है। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक देखने में 35 वर्ष का लग रहा है। शरीर पर नारंगी शर्ट और नीला लोवर है। उपनिरीक्षक अख्तर ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटे इंतजार के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed