{"_id":"5ffc7c268ebc3e31d240a0ca","slug":"dead-body-of-woman-found-hanging-siddharthnagar-news-gkp380498528","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला महिला का शव
सदर थानाक्षेत्र के नौडिहवा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सदर थानाक्षेत्र के नौडिहवा गांव में सोमवार की शाम एक महिला का शव उसके कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी रही।
सदर थानाक्षेत्र के नौडिहवा गांव निवासी सुनीता (25) पत्नी रामू सोमवार की शाम अपने दो छोटे बच्चों के साथ कमरे में थी। शाम को बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिवारीजन कमरे की ओर गए। कमरा अंदर से बंद था और काफी आवाज लगाने के बावजूद सुनीता ने न तो कोई जवाब दिया और न ही कमरा खोला। अनहोनी की आशंका पर परिवार के लोगों ने पीछे जाकर जंगले से अंदर झांका तो सन्न रह गए। अंदर सुनीता का शव फंदे पर लटकता मिला। लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर कुछ सामान भी कब्जे में लिया। इस दौरान एसओ राधेश्याम राय ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।