{"_id":"66328f060925b504930a3e74","slug":"dead-body-of-teenage-girl-found-hanging-on-a-tree-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-116727-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव
Thu, 02 May 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़िली के दक्षिण स्कूल के पास एक किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला है। उसका नाम माधुरी 16 वर्ष पुत्री शिव कुमार भर निवासी मुड़िली है। मृतका के पिता मुंबई रहता हैं। मां भी निमंत्रण में अपने रिश्तेदार के वहां चली गयी थी। ग्रामीणों के अनुसार वह प्रतिदिन की भांति खाना खाने के बाद सोने चली गई। बुधवार सुबह मोहाना रोड पर स्थित एक स्कूल के पास पेड़ के डाल से लटकता शव दिखाई दिया। जानकारी होते ही तमाम ग्रामीण पहुंच गये। ग्रामीणों ने बताया कि यह मुड़िली गांव की रहने वाली है। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह का कहना है, इस मामले में मेरी कोई जानकारी नहीं है, और न ही हमें कोई तहरीर मिली है। संवाद
विज्ञापन