फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of shopkeeper found hanging

Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव

Tue, 15 Jul 2025 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dead body of shopkeeper found hanging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अठकोनियां में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने घर के ऊपर बने टीन शेड की पाइप में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बगहवा स्थित चौराहे पर पान की गुमटी चलाता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अठकोनियां निवासी तहरूननिशा ने बताया कि मंगलवार की सुबह छह बजे पति गुलाम मुर्तुजा उर्फ पन्ना (50) वर्ष को चाय देकर खेत में निराई करने परिजनों के साथ चली गई। लगभग सात बजे घर से सूचना मिली कि उसका पति घर के ऊपर बने टीन शेड में लगे पाइप में गमछा बांधकर आत्महत्या कर ली है।

घर आकर देखा तो वह सकते में आ गई। उसे पांच बेटे हीरा, दारा, सद्दाम, शमशाद व पप्पी तथा एक बेटी हैं। इस संबंध में पुलिस चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उसे बेटे के प्रार्थना पत्र में लिखा है कि किन्हीं कारणवश मंगलवार की सुबह पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर कार्रवाई कर रही है।य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed