फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of Nepali youth found on the side of railway track

Siddharthnagar News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला नेपाली युवक का शव

Tue, 13 Feb 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Nepali youth found on the side of railway track
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के औदही कला गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार को एक युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक नेपाल का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के औदही कला में रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार को ग्रामीणों ने एक लाश को देखा। लावारिस अवस्था में ट्रैक के किनारे पड़े युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। युवक के पास तीन मोबाइल व दो दिन पहले का ट्रेन का टिकट मिला है। ग्रामीणों ने एसओ ढेबरुआ को जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसओ शशांक कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

लाश की पहचान मुकेश कुमार (20) पुत्र बृजमोहन राजभर निवासी झंड़ेनगर थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ शशांक सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत ट्रेन से गिरने से हुआ है, ऐसा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed