{"_id":"679126feed47a15f6e078e38","slug":"dead-body-of-drowned-girl-found-after-five-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-131135-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डूबी बालिका का पांच दिन बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डूबी बालिका का पांच दिन बाद मिला शव
विज्ञापन
ईरम फातिमा। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरुआ। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर के दक्षिण तरफ सरयू नहर में पांच दिन पहले डूबी 10 वर्षीय बालिका का शव बुधवार को बेनीनगर गांव के पश्चिम नहर में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बच्ची की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोक बुरा हाल है। क्षेत्र के बसंतपुर निवासी कलाम की लड़की ईरम फातिमा (10) पुत्री अब्दुल कलाम शनिवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ बकरी चरा रही थी। शाम को वह हाथ धोने के लिए नहर में उतरी।
इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गहरे पानी में डूब गई। बच्चों द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे नहर में काफी देर तक खोजा, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे उसका शव महादेव बुजुर्ग-बेनीनगर मार्ग पर स्थित गोशाला के पीछे सरयू नहर में मिला। परिजनों ने शव मिलने की सूचना शोहरतगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक ईरम छः बहनों में पांचवें नंबर पर थी। एसएचओ विन्ध्येश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि नहर में डूबी बच्ची की लाश मिल गई है। उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है।