फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of an old woman found dumped in the river

Siddharthnagar News: नदी में उतराया मिला शव वृद्ध महिला का शव

Mon, 04 Dec 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an old woman found dumped in the river
मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अशोगवा बांध के पास रविवार सुबह बूढ़ी राप्ती नदी में एक महिला का उतराया हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि महिला नदी के पास गई होगी और पैर फिसल जाने से गहरे पानी में जाकर डूब गई होगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के आशोगवा गांव के पास से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी में बांध के पास एक महिला का उतराया हुआ शव लोगों ने देखा। शव को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान अमिरति (58) पत्नी राजाराम निवासी सेखुइया के रूप में हुई। मौके पर परिजनों ने भी पहुंचकर शव का पहचान किया गया। वहीं, परिजनों व ग्राम प्रधान ने बताया की महिला का दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसकी दवा पहले से चल रही थी।
विज्ञापन

बीती रात लगभग 12 बजे से महिला घर से लापता थी, गांव में काफी खोजबीन किया गया पर महिला नहीं मिली। सुबह नदी उसपार से सूचना मिली की नदी में एक शव मिला है। वहां पहुंचकर देखा की महिला गांव की है। इसकी सूचना संबंधित थाने पर दे दिया गया है। इस संबंध में सीओ इटवा जयराम ने बताया मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सेखुइया गांव की वृद्ध महिला का शव बूढ़ी राप्ती नदी में मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया है, महिला का दिमागी हालत ठीक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed