{"_id":"62dfa189303ec1634f615236","slug":"dead-body-of-a-drowned-teenager-found-in-old-rapti-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: बूढ़ी राप्ती नदी में दूसरे दिन मिला डूबे किशोर का शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: बूढ़ी राप्ती नदी में दूसरे दिन मिला डूबे किशोर का शव, गांव में मचा हड़कंप
Tue, 26 Jul 2022 01:42 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:42 PM IST
सार
त्रिलोकपुर पुलिस व तहसीलदार इटवा धर्म वीर भारती के साथ एनडीआरएफ की टीम घाट पर पहुंच गई और नदी किनारे एक किलोमीटर तक खोजबीन की, लेकिन विकास का कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह शव घटनास्थल से दक्षिण छगड़िहवा घाट पर बरामद हुआ।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी बुड्ढी खास घाट में स्नान करते समय डूबे किशोर का शव मंगलवार की सुबह छगड़िहवा घाट पर उतराता हुआ मिला। सोमवार को जलाभिषेक से स्नान के दौरान किशोर नदी में डूब गया था, मौके पर मौजूद लोगों के प्रयास के बावजूद भी उसका पता नहीं चला था। किशोर का शव घर पहुंचा तो परिजन में चीख पुकार मच गई।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव निवासी विकास (16) पुत्र प्रकाश सोमवार भोर में जलाभिषेक करने के लिए गांव के अन्य युवकों के साथ गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी के घाट पर गया था। कांवड़ में जल भरने से पहले वह नदी में स्नान करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ गए युवकों ने डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर त्रिलोकपुर पुलिस व तहसीलदार इटवा धर्म वीर भारती के साथ एनडीआरएफ की टीम घाट पर पहुंच गई और नदी किनारे एक किलोमीटर तक खोजबीन की, लेकिन विकास का कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह शव घटनास्थल से दक्षिण छगड़िहवा घाट पर बरामद हुआ।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि किशोर का शव मिला है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पंचनामा बनाकर शव को परिवार वालो को सौंप दिया गया है।