{"_id":"6ae62933c82faea0ae0ed189","slug":"siddharthnagar-news-four-bharuwa-guns-hidden-in-the-forest-of-nepal-recovered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167412-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल के जंगल में छिपाकर रखी गईं चार भरुवा बंदूकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल के जंगल में छिपाकर रखी गईं चार भरुवा बंदूकें बरामद
Sat, 31 Oct 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पुलिस ने सामुदायिक वन से बरामद चार नाल भरुई बंदूक। स्रो
- पत्तियों और टहनियों से ढककर लकड़ी के खोखले लट्ठे में रखे थे हथियार, पुलिस जांच में जुटी
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के एक सामुदायिक वन में छिपाकर रखी गईं चार भरुवा बंदूकें बरामद हुई हैं। हथियार लकड़ी के खोखले लट्ठे में पत्तियों और टहनियों से ढककर रखे गए थे। नेपाल पुलिस ने बंदूकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मामला कपिलवस्तु जिले की बानगंगा नगरपालिका-9 स्थित खुतखुते सामुदायिक वन के लहरे उकाली स्थान का है। पुलिस को शुक्रवार शाम गोपनीय सूचना मिली थी कि वन क्षेत्र में कुछ हथियार छिपाकर रखे गए हैं। इसके बाद इलाका पुलिस कार्यालय पिपरा से पुलिस निरीक्षक कालिका कार्की के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान लकड़ी के खोखले लट्ठे में छिपाकर रखी गईं चार भरुवा बंदूकें मिलीं। पुलिस के अनुसार, चारों बंदूकें साबुत हालत में मिली हैं। उन्हें कब्जे में लेकर आवश्यक जांच और कानूनी प्रक्रिया के लिए इलाका पुलिस कार्यालय पिपरा में रखा गया है।
जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के पुलिस उपाधीक्षक रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कितने समय से वहां रखे गए थे और इन्हें किसने छिपाया था। इनके स्रोत और इस्तेमाल के उद्देश्य की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शिकार या किसी अन्य गतिविधि में इस्तेमाल की आशंका
सामुदायिक वन में एक साथ चार भरुवा बंदूकें मिलने से इनके इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आशंका है कि इनका उपयोग वन्यजीवों के शिकार या किसी अन्य गतिविधि के लिए किया जाना था। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। भारत-नेपाल सीमा खुली होने के कारण इस घटना के बाद सीमावर्ती वन क्षेत्रों में हथियारों की आवाजाही और निगरानी का पहलू भी महत्वपूर्ण हो गया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी इस बरामदगी से जुड़ी जानकारी अहम हो सकती है। हालांकि, अभी तक हथियारों का भारत से कोई संबंध सामने नहीं आया है। नेपाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इनके स्रोत और इन्हें छिपाने के उद्देश्य का पता चल सकेगा।