Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DDU will conduct scientific and commercial study of speciality food products of different districts of Purvanchal.

गोरखपुर विश्वविद्यालय : गृह विज्ञान विभाग में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Sat, 09 May 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
DDU will conduct scientific and commercial study of speciality food products of different districts of Purvanchal.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। इसे लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय व्यंजनों को पहचान, ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध करना है। इससे एक जिला एक व्यंजन (ओडीओसी) पहल को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

इस पहल के तहत डीडीयू पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के विशिष्ट खानपान उत्पादों का वैज्ञानिक और व्यावसायिक अध्ययन करेगा। स्थानीय व्यंजनों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक महत्व व बाजार संभावनाओं का मूल्यांकन भी किया जाएगा। योजना के तहत सेंटर में एक शोध आधारित मूल्यांकन प्रणाली विकसित की जाएगी। इसमें खाद्य गुणवत्ता, तकनीकी मानक, बाजार मांग, उत्पादन क्षमता एवं विस्तार की संभावनाओं को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बाजार की जरूरतों को देखते हुए स्थानीय उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, खाद्य विशेषज्ञों और कारोबारियों से भी सुझाव लिए जाएंगे। यह सेंटर डीडीयू में बनने वाला केवल शोध संस्थान नहीं होगा बल्कि पारंपरिक खानपान संस्कृति को आर्थिक शक्ति में बदलने का माध्यम बनेगा। स्थानीय उत्पादों की डिजिटल ब्रांडिंग, ई-कामर्स प्लेटफार्म पर पहुंच और आधुनिक पैकेजिंग पर भी काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed