फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DC MNREGA investigates BDO on complaint of village heads

Siddharthnagar News: ग्राम प्रधानों की शिकायत पर डीसी मनरेगा ने की बीडीओ की जांच

Thu, 20 Jul 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
DC MNREGA investigates BDO on complaint of village heads
सिद्धार्थनगर। विकास खंड इटवा के ग्राम प्रधानों की शिकायत पर डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय ने बृहस्पतिवार को विकास खंड मुख्यालय इटवा मुख्यालय पर पहुंचकर ग्राम प्रधानों के बीडीओ पर लगाए गए आरोपों की जांच की। बीडीओ इटवा पर ग्राम प्रधानों ने ग्राम प्रधानों के साथ विकास कार्यों में भेदभाव करने व भुगतान में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधानों में महादेव के प्रधान रामानंद यादव का कहना है कि बीडीओ इटवा जहां कुछ प्रधानों को कार्यों में स्वीकृति देने में कोई विलंब नहीं करते हैं तो वहीं कुछ ग्राम प्रधानों के विकास कार्यों की स्वीकृति देने में महीनों लगा देते हैं। यही हाल भुगतान का भी है। डीसी मनरेगा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर वह जांच करने आए हैं। सभी ग्राम प्रधानों की शिकायतों की जांच कर ली गई है। शीघ्र ही इसकी जांच आख्या रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी। वहीं बीडीओ इटवा राजकुमार ने कहा कि विकास कार्यों में की जा रही अनियमितताओं की जांच न करने के लिये कुछ ग्राम प्रधान दबाव बना रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed