{"_id":"6669e68691acee899c0f9803","slug":"daughter-accused-of-killing-father-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118983-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेटी ने लगाया पिता की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेटी ने लगाया पिता की हत्या करने का आरोप
Wed, 12 Jun 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघराघाट गांव निवासी संगीता ने उसके पिता मुनिराम की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने एसपी और डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि वह अपने पति अशोक प्रसाद के साथ मुंबई में रहती है। उसके पिता भी उसके साथ रहते थे, लेकिन कुछ दिन पहले वह गांव आ गए थे। जहां कुछ लोगों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी और अफवाह फैला दिया कि वह बीमार थे। उसने विपक्षियों से जानमाल का खतरा बताते हुए मामले की जांचकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन