फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Customers do not have cash in case of cash in bank

बैंक में कैश न होने पर ग्राहकों ने लगाया जाम

Mon, 24 Apr 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Customers do not have cash in case of cash in bank
तुलसीयापुर चौराहे पर रुपये न मिलने से उपभोक्ताओं ने सड़क जाम किया। - फोटो : अमर उजाला
परसा। बैंक से धन निकासी न होने पर नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार को तुलसियापुर तिराहे के पास ढेबरुआ-नौगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। इससे एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। साथ ही सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझा-बुझा कर रास्ता खाली कराया। तुलसियापुर स्थित एसबीआई में गुरुवार से ही धन न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी बैंक से धन की निकासी नहीं हो सकी थी। उसके बाद दो दिनों की छुट्टी होने के बाद जब बैंक खुला तो कैश न होने की नोटिस देखने के बाद सब्र का बांध टूट गया। लगन के मौसम में पांच दिनों तक पैसा न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने ढेबरुआ-नौगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची ढेबरुआ पुलिस ने नाराज खाताधारकों को समझाने के बाद जाम को समाप्त कराया। बैंक अधिकारियों ने मंगलवार को कैश आने का आश्वासन दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed