फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Custom Superintendent of Kakarhwa caught red handed taking bribe in siddharthnagar

UP : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ककरहवा का कस्टम अधीक्षक, एंटी करप्शन की टीम ने तीन घंटे की पूछताछ

Thu, 07 Dec 2023 11:00 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Dec 2023 11:00 AM IST
सार

लोटन कोतवाली क्षेत्र के ठोठरी बाजार निवासी मुर्गा व्यवसायी मोहम्मद इस्लाम ने लखनऊ की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। उसका कहना था कि ककरहवा के कस्टम अधीक्षक प्रमोद तिवारी मुर्गा सरहद पार कराने के लिए 15 हजार रुपये की मांग रहे हैं।
 

विज्ञापन
Custom Superintendent of Kakarhwa caught red handed taking bribe in siddharthnagar
प्रमोद तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ से आई एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा बॉर्डर के कस्टम अधीक्षक को मुर्गा कारोबारी से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। 12 सदस्यीय टीम ने कस्टम अधीक्षक से लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की। आवास को भी खंगाला। इसके बाद साथ लेकर लखनऊ चली गई। हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि लोटन कोतवाली क्षेत्र के ठोठरी बाजार निवासी मुर्गा व्यवसायी मोहम्मद इस्लाम ने लखनऊ की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। उसका कहना था कि ककरहवा के कस्टम अधीक्षक प्रमोद तिवारी मुर्गा सरहद पार कराने के लिए 15 हजार रुपये की मांग रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को इंस्पेक्टर केके मिश्र के नेतृत्व में ककरहवा पहुंच गई। मुर्गा व्यवसायी ने जैसे ही कस्टम अधीक्षक को 15 हजार रुपये दिए, टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दफ्तर में पूछताछ के बाद आवास पर जाकर कागजात और अन्य सामान की जांच की। एंटी करप्शन टीम ने मीडिया को कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम के आने के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी वायरल हुआ था ऑडियो
रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए कस्टम अधीक्षक का एक आडियो भी वायरल होने की चर्चा है। इसमें गोरखपुर के कैंपियरगंज के किसी व्यापारी से एक लाख रुपये के लेनदेन की बात किसी मध्यस्थता से कर रहे हैं। ऑडियो अमर उजाला के पास नहीं है। न ही अमर उजाला इसकी पुष्टि करता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed