{"_id":"6a10a580a3bef088a00e8dc4","slug":"curbing-nighttime-accidents-signs-will-be-highlighted-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158608-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रात के हादसों पर लगाम... हाईलाइट होंगे संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रात के हादसों पर लगाम... हाईलाइट होंगे संकेत
Sat, 23 May 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सड़क हादसों को रोकने के लिए वाहनों की जांच के साथ कई उपाय अपनाए जा रहे हैं, जिससे इनकी संख्या में कमी लाई जा सके। इसके बाद भी लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। इन हादसों को रोकने के लिए अब संबंधित विभाग संकेतक बोर्डों को हाईलाइट करेगा, जिससे यात्रा के समय में यह नजर आएं और हादसों का रोका जा सके।
इसमें हाईवे के मोड़, ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थानों पर लगे पुराने और धुंधले संकेतक बोर्डों को दोबारा दुरुस्त किया जाएगा। मिट चुके निशानों को रिफ्लेक्टिव पेंट और आधुनिक तकनीक से अपडेट किया जाएगा, ताकि रात में दूर से ही वाहन चालकों को सड़क की स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
सड़क हादसा रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही पुलिस, संभागीय परिवहन विभाग और सड़क निर्माण विभाग की ओर से संयुक्त रूप से काम किया जाता है, जिससे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
वाहनों को चेकिंग के साथ-साथ हादसों के कारण और निवारण पर काम किया जाता है। इसमें सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कारण और निवारण के लिए संबंधित विभाग की ओर से काम किया जाता है, जहां यातायात पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग की ओर से मॉडिफाइड साइलेंसर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
इसके साथ ही मिट से चुके संकेतक बोर्ड आदि को हाईलाइट किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार जनपद में जहां-जहां दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं, उन स्थानों को चिह्नित कर वहां चेतावनी बोर्ड, कैट आई, रेडियम पट्टी और रिफ्लेक्टिव संकेतक लगाए जाएंगे। बारिश, धूल और समय के असर से खराब हो चुके बोर्डों की मरम्मत भी कराई जाएगी।
जनपद के स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे और अन्य व्यस्त मार्गों पर संबंधित विभाग की ओर से समय-समय पर संकेतक बोर्ड लगाए जाते हैं, लेकिन लंबे समय से कई स्थानों पर लगे बोर्ड धुंधले और क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ऐसे में विभाग अब इन्हें नए तरीके से हाईलाइट करने की योजना पर काम कर रहा है। सड़क किनारे दिशा सूचक बोर्ड, स्पीड लिमिट संकेत, खतरनाक मोड़ की चेतावनी और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष रिफ्लेक्टिव साइन लगाए जाएंगे।
ौ