फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cultural programme on occasion of indipendence day

सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से मंत्रमुग्ध हुए लोग

Tue, 16 Aug 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
cultural programme on occasion of indipendence day
लोहिया कलाभवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से मंत्रमुग्ध हुए लोग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हो रहे स्वतंत्रता सप्ताह के तहत सोमवार शाम लोहिया सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लोक गायिका हिना मौर्या एवं उनकी टीम के साथ ही स्कूली छात्र व छात्राओं की तरफ से विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग मंत्रमुग्ध होकर तालियां बजाते रहे।
कार्यक्रम में हिना मौर्या की प्रस्तुति दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए, पर दर्शक कुर्सी से खड़े होकर तालियां बजाने को मजबूर रहे। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पूरा देश भारत को आजादी दिलाने में प्राणो का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। आज सभी भारतवासी तिरंगे के साथ एक जुट है, जिससे पूरे विश्व में यह संदेश गया है कि पूरा देश एक है। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि वीर सपूतों की बदौलत मिली आजादी में देश तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। विधायक विनय वर्मा ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव पर संस्कृति विभाग के कलाकारों के प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, प्रवक्ता डॉ. अर्पणा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
नर्सिंग कॉलेज में गोष्ठी
बांसी स्थित जीवन ज्योति सेवा संस्थान ट्रस्ट के श्रीराम बिलास इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड मेडिकल साइंसेज, डॉ.विमल कुमार द्विवेदी इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एवं पीएमडी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अनीता द्विवेदी, डॉ. विमल कुमार, एकडमिक डायरेक्टर डॉ. निखिता द्विवेदी, इशिता द्विवेदी, इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल अरविंद शंकर, प्रधानाचार्या जूही शुक्ला, पीएमडी की प्रधानाचार्य निधि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed