फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Crowd of passengers at Siddharthnagar railway station.

Siddharthnagar News: ट्रेनों का संचालन बढ़ा, तो थमे वाहनों के पहिए

Mon, 02 Dec 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 02 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers at Siddharthnagar railway station.
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़।
सिद्धार्थनगर। शहर में कई बार ट्रेनों के आने जाने से फाटक गिरता रहा। फाटक गिरने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। सिद्धार्थ तिराहे का फाटक गिरने से कई लोग शहर के दूसरे हिस्से में जाने के लिए ओवर ब्रिज का भी सहारा लिए।
विज्ञापन

लगन के सीजन में सड़कों पर चार पहिया व दो पहिया वाहनों का भार बढ़ गया है। जबकि सिद्धार्थनगर रूट पर ट्रेन का संचालन बढ़ने से कई बार रेल फाटक बंद रहने के कारण छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार पूरे दिन लगता रहा।
विज्ञापन

इससे कई लोग फ्लाई ओवर से यात्रा करते रहे। बार-बार फाटक गिरने से शहर दो हिस्सों में बंटा रहा। जाम में मौजूद सोनू पांडेय, राजू, अजय ने बताया कि पहले भी बार-बार रेल फाटक गिरने से परेशानी बढ़ जाती है। जबकि सोमवार को कई ट्रेनों के आने जाने से परेशानी और भी बढ़ गई है। स्टेशन अधीक्षक डीके उपाध्याय ने बताया कि पांच जोड़ी ट्रेन इस रूट से अतिरिक्त चलाई जा रही हैं। इससे दिन में रेलवे फाटक गिरने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed