{"_id":"5f63621c8ebc3e9815112a31","slug":"cross-chuking-siddharthnagar-news-gkp365858780","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न वितरण के नोडल अधिकारियों की होगी क्रॉस चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न वितरण के नोडल अधिकारियों की होगी क्रॉस चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन वितरण के नोडल अधिकारियों की होगी क्रॉस चेकिंग
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के राशन वितरण की करेंगे जांच
जिलास्तरीय अधिकारी को मिली ब्लॉकवार जिम्मेदारी, जांच कर डीएम को देंगे रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोटे की दुकानों पर पारदर्शी तरीके से राशन वितरण किए जाने और नामित नोडल अधिकारियों के क्रियाकलाप की अब क्रॉस चेकिंग होगी। डीएम दीपक मीणा ने जिलास्तरीय अधिकारियों को ब्लॉकवार क्रॉस चेकिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। यह अधिकारी जांच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगे।
वर्तमान में कोरोना संक्रमण के कारण सरकार द्वारा अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को नियमित राशन वितरण के साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अतिरिक्त राशन वितरित किया जा रहा है। प्रत्येक कोटे की दुकान पर कार्डधारकों में नियमानुसार राशन वितरण के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। कई स्थानों पर कार्डधारकों द्वारा कोटे की दुकानों पर राशन वितरण में अनियमितता किए जाने और नोडल अधिकारियों के क्रियाकलापों की भी शिकायतें मिल रही थी। इसी कारण डीएम दीपक मीणा ने नियमित राशन वितरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (अतिरिक्त राशन) के वितरण और नोडल अधिकारियों के कार्यों की क्रॉस चेकिंग करने का निर्देश संबंधित बीडीओ के साथ ही जिलास्तरीय अधिकारियों को दिया है।
जनपदीय अधिकारी, आवंटित ब्लॉक
महाप्रबंधक उद्योग केंद्र, नौगढ़
जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, जोगिया
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, उसका
जिला सहायक निबंध सहकारिता, लोटन
जिला युवा कल्याण अधिकारी, बर्डपुर
जिला आबकारी अधिकारी, बांसी
जिला प्रोबेशन अधिकारी, मिठवल
जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, खेसरहा
एमए जिला पंचायत, शोहरतगढ़
जिला बचत अधिकारी, बढ़नी
जिला कृषि रक्षा अधिकारी, इटवा
वाणिज्यकर अधिकारी, खुनियांव
उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, डुमरियागंज
वाणिज्यकर अधिकारी द्वितीय, भनवापुर