फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   youth attacked by knife

नशा करने से रोका तो युवक को चाकू मारा

Wed, 02 Nov 2016 10:20 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
youth attacked by knife
knife
स‌िद्धार्थनगर/ खेसरहा। घर पर नशा करने से रोकना इतना नागवार लगा कि युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी कर आरोपी फरार हो गए। मामला खेसरहा थाना क्षेत्र के महुलानी गांव का है।
विज्ञापन

घायल युवक को जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। उधर, पुलिस ने घायल युवक के भाई की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के महुलानी गांव में मंगलवार को लक्ष्मी पूजन के उपलक्ष्य मेला लगा था। देर शाम मेला खत्म होने के बाद गांव के ही मुकेश व पवन मिश्र घर लौट रहे थे। रास्ते में संजय उर्फ चिन्नीलाल यादव की झोपड़ी में रुके और गांजा पीने की बात कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उस पर हमला कर दिया। उसके पेट में चाकू घोंप दिया। लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों घायल युवक को जिला अस्पताल लाए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वहीं सूचना पर सीओ बांसी महिपाल पाठक व थानाध्यक्ष खेसरहा आरडी मौर्य भी पहुंच गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष आरडी मौर्य ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed