फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth arrested with 713 grams silver jewelery

713 ग्राम चांदी के जेवर सहित युवक गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Feb 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 713 grams silver jewelery
शोहरतगढ़ पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम सिहोरवा के पास शनिवार को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 713 ग्राम आभूषण के साथ बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक की पहचान नेपाल के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी के रूप में हुई। लेकिन उसके पास हरियाणा के पानीपत के पते पर बना आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके पास से 16 हजार नेपाली व 3770 भारतीय मुद्रा भी बरामद की है। उसके खिलाफ जालसाजी व तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सिहोरवा के पास पुलिस व एसएसबी की टीम संयुक्त गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक से एक संदिग्ध युवक आता दिखा। टीम ने रोककर तलाशी की तो डिकी में रखे चांदी के पुराने जेवर बरामद हुए। शक के आधार पर पूछताछ शुरू किया तो युवक की जेब से 16 हजार 356 नेपाली व 3 हजार 770 भारतीय मुद्रा बरामद हुई। आरोपी के पास से पानीपत हरियाणा के पते पर बना आधार कार्ड भी मिला। आरोपी युवक ने नाम दुर्गेश वर्मा व नेपाल के थाना कर्मा के ग्राम सेमरहना का निवासी बताया।
विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएसआई हौसला प्रसाद यादव, आरक्षी रमाशंकर यादव, गट्टू पांडेय, जयसिंह चौरसिया, आनंद चौरसिया, निरीक्षक एसएसबी रूपलाल वर्मा, एसआई रमेश कुमार, चंदनराम, बी.हेमरन, जगदीश प्रसाद शामिल रहे। इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि चांदी के पुराने आभूषणों की तस्करी व फर्जी आधार कार्ड रखने के आरोप में एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed