{"_id":"57112ffe4f1c1b1e114a6ce1","slug":"young-man-killed-in-accident-1-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, एक जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत, एक जख्मी
Siddharth Nagar
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में बृहस्पतिवार रात शामिल होने जा रहा युवक बांसी-इटवा मार्ग पर गोल्हौरा के किशुधरजोत गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसका एक साथी बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चाईजोत ग्राम निवासी रंगीलाल अग्रहरि का 25 वर्षीय पुत्र धुव्रचंद बृहस्पतिवार रात अपने साथी कन्हैया व मोनू के साथ पैदल ही जिगनिहवा में आयोजित अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तीनों गांव से कुछ दूर ही पहुंचे थे, तभी किशुनधरजोत गांव के पास इटवा से बांसी ओर तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने धुव्रचंद को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर ही धुव्रचंद की मौत हो गई।जबकि कन्हैया को भी गंभीर चोटें आईं।
उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। तीसरे साथी मोनू ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। गोल्हौरा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं धुव्रचंद की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।