{"_id":"5a19a4d74f1c1b74698bdea2","slug":"woman-traumatized-by-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर पिता-पुत्री की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग सोनखर गांव के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा पति भी जख्मी हुआ। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली समेत फरार हो गया। सदर तहसील के राखियहवा गांव निवासी इरशाद अपनी पत्नी हकीबुन्निशा (55) को लेकर संतकबीरनगर गए थे। शनिवार की दोपहर बाद दंपती बाइक से लौट रहे थे। सोनखर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे इंटरलॉकिंग ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।
लिहाजा सड़क पर महिला गिर पड़ी और उस महिला को ट्रॉली कुचलती हुई आगे निकल गई। हादसे में बुरी तरह जख्मी हकीबुन्निशा व इरशाद को आसपास के लोगों ने बांसी पीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। पति का इलाज बांसी पीचसी में कराया गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह का कहना था कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। छानबीन की जा रही है।