{"_id":"56e999f74f1c1bec728b460a","slug":"woman-s-house-and-took-the-jewelry-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधान के घर से गहने ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला प्रधान के घर से गहने ले गए चोर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर जिले की महिला प्रधान के थरौली गांव स्थित मकान से मंगलवार रात चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने नकदी, जेवरात पर हाथ साफ किया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सदर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुनुया गांव की प्रधान नीलम ओझा का नगर से सटे थरौली गांव में मकान है। उनके पति प्रदीप कुमार ओझा श्रावस्ती जिले में इंटर कॉलेज के शिक्षक हैं।
बच्चे यहां रहकर पढ़ाई करते हैं। रविवार को सभी सदस्य संतकबीरनगर चले गए थे। घर पर ताला लगा था। बताते हैं कि मंगलवार रात चोर चैनल गेट पर लगा ताला तोड़ अंदर घुसे। कमरों का ताला और कुंडी तोड़कर वहां रखा नकदी, जेवरात सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद चोरों ने चैनल गेट बंद कर ताला वहीं लटका दिया। बुधवार सुबह पास-पड़ोस के बच्चे खेल रहे थे, तभी उनकी नजर चैनल गेट के टूटे ताले पर पड़ी। उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर दोपहर बाद परिजन भी पहुंच गए।
गृह स्वामिनी नीलम के मुताबिक चोरों ने घर में रखा 35 हजार नकद सहित सोने के दो कंगन, चार चूड़ी, पांच जोड़ा पायल व अन्य आभूषण उड़ा दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सदर एसओ शिवाकांत मिश्र के मुताबिक चोरी की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।