{"_id":"6ac92141c5685001b00601e8","slug":"fir-registered-against-four-individuals-for-misappropriating-419-quintals-of-rice-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-166681-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 419 क्विंटल चावल हड़पने में चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 419 क्विंटल चावल हड़पने में चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के गल्ला व्यापारी का 13.12 लाख रुपये कीमत का 419.20 क्विंटल चावल लेकर करनाल जा रहा ट्रक गायब होने के मामले में आठ दिन बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें कुशीनगर निवासी ट्रक मालिक मुकेश कुमार, चालक प्रदीप कुमार, कांट्रेक्ट बिट्टू राय और ट्रांसपोर्टर दिनेश को नामजद किया गया है।
अकबरपुर के रगड़गंज निवासी उत्तम जायसवाल श्री सिद्धी विनायक ट्रेडर्स के संचालक हैं। उनके अनुसार, 17 सितंबर को शहजादपुर स्थित सुप्रिया रोड लाइन के माध्यम से कुशीनगर के ट्रक में गोदाम से 419.20 क्विंटल चावल लदवाया गया था। इसकी कीमत 13 लाख 12 हजार 752 रुपये थी। चावल हरियाणा के करनाल स्थित राइस मिल भेजा जाना था।
व्यापारी ने बताया कि चालक ने 18 सितंबर को ट्रक के अयोध्या पहुंचने की जानकारी दी। टायर फटने के कारण तीन दिन ट्रक खड़ा रहने की बात कही गई। बाद में दूसरे चालक ने सोनीपत में ट्रक खराब होने की सूचना दी। 27 सितंबर से ट्रक की लोकेशन नहीं मिल रही है और चालक का मोबाइल भी बंद है।
विज्ञापन
व्यापारी ने एक अक्तूबर को पुलिस और दो अक्तूबर को एसपी प्राची सिंह से शिकायत की थी। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)