फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wife of her husband's murder suspect arrested

पत्नी पर पति की हत्या का शक, गिरफ्तार

Mon, 03 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 03 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Wife of her husband's murder suspect arrested
सोनीपत में लड़की ने प्रेमी संग मिलकर जेठ का कत्ल किया - फोटो : फाइल फोटो
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के चर्चित अगस्तमुनि पांडेय की हत्या के शक में पुलिस ने उनकी पत्नी और दो अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्रिय सांसद सहित हिंदूवादी नेताओं का लगातार दबाव बढ़ रहा था। सोमवार को हत्या का खेलासा करते हुए एसपी ने बताया कि शादी के पच्चीस साल बाद पत्नी सावित्री पांडेय ने शराब में नशीली दवा पिलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस हत्या कांड का कोई ठोस कारण नहीं बता सकी।
विज्ञापन

थाना खेसरहा के बैलोहा कस्बे के निकट ग्राम कुहई कनपुरवा के पास मिली अगस्तमुनि पांडेय की हत्या मामले में एसपी महेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन, शराब, नशीली दवाओं के साथ मोबाइल फोन बरामद किया। हत्या में शामिल पत्नी सावित्री पांडेय के अलावा  ग्राम बेलहेरा बाजार निवासी तारिक रजा व ग्राम देवरी निवासी मुहम्मद अयूब हैं। 
विज्ञापन

 27 सितंबर की रात गांव की सड़क पर अगस्तमुनि पांडेय का शव पड़ा मिला था। बड़े भाई के परिवार के लोगों ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामले के खुलासे को लेकर सीओ बांसी महिपाल पाठक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। तफ्तीश में सामने आया कि अगस्तमुनि शराब पीने के आदी थे। नशे की शौक को पूरा करने के वे लिए जमीन बेचते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें कोई संतान भी नहीं है। पत्नी को नशे की हालात में प्रताड़ित भी करते थे। पुलिस के पूछताछ में पत्नी सावित्री ने बताया कि पति के आदतों से वह तंग आ गई थी। इससे आजिज होकर हत्या की योजना बनाई। उसने पति के पूर्व परिचित तारिक रजा व मुहम्मद अयूब से संपर्क किया।

दोनों को योजना में सम्मिलित करते हुए स्वाभाविक मौत का रूप देने के लिए शराब का ही सहारा लिया। घटना को अंजाम देने के लिए दोनों ने जिला महराजगंज के धानी कस्बा से अंग्रेजी शराब खरीदी। घर में रखी नशीली दवा को बोतल में मिलाने के बाद अगस्तमुनि को पिलाया। बेसुध होने पर उन्हें गांव के बाहर लिटा कर चले गए। उनकी मौत होने तक तारिक और अयूब आसपास मौजूद रहे। इस बीच पत्नी सावित्री पांडेय पल पल की जानकारी  मोबाइल से लेती रही। दूसरे दिन सुबह वे मृत पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed