{"_id":"586934524f1c1b425ceedca9","slug":"unidentified-miscreants-killed-youth-knife-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारा चाकू, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारा चाकू, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
इटवा। थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर मोड़ के पास रविवार की शाम अज्ञात लोगों ने 20 वर्षीय युवक को चाकू मार दिया। बुरी तरह जख्मी युवक को ग्रामीण सीएचसी लाए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों से पूछताछ की। घटना का कोई कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। चूंही ग्रांट निवासी बादशाह का पुत्र अकीब (20) रविवार की अपराह्न करीब 4 बजे घर से इटवा के लिए निकला था। इटवा-बढ़या मार्ग के पहाड़ापुर मोड़ के पास वह पहुंचा, तभी अज्ञात लोगों ने उसे चाकू मार दिया।
घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने अकीब को लहूलुहान हाल में देखा तो पुलिस को सूचित करते हुए उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में इटवा थानाध्यक्ष रणधीर मिश्र ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।