{"_id":"5a64c85d4f1c1bb2208b4863","slug":"uncontrollable-tempo-reflex-ten-members-of-same-family-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टेंपो पलटा, एक ही परिवार के दस सदस्य घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू टेंपो पलटा, एक ही परिवार के दस सदस्य घायल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
नौगढ़-बस्ती मार्ग पर पलटी मैजिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया क्षेत्र के कोइलहड़ा गांव के पास रविवार को टेंपो पलटने से एक ही परिवार के दस लोग जख्मी हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
शोहरतगढ़ क्षेत्र के सेबुई गांव निवासी वासुदेव की सास का रविवार सुबह निधन हो गया। वासुदेव परिवार के सदस्यों को लेकर गांव के ही एक टेंपो से चिल्हिया के कोहलहड़ा स्थित अपनी ससुराल में आ रहा था। यात्रियों से भरा टेंपो कोइलहड़ा गांव के मोड़ पर पहुंचा, तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। बेकाबू टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार वासुदेव और उसकी पत्नी उर्मिला (30), पुत्र राहुल (14), रोहन (12), पुत्री चांदनी (6), मां सुरसती (54), भाभी इंद्रावती (35), भयोहू बिंदी (24), भतीजी शालिनी (4), भतीजा उमेश (2) को चोट आई है।
आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल लाया गया। इसमें उर्मिला, राहुल, सुरसती, इंद्रावती व बिंदी की गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, जबकि अन्य घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद टेंपो चालक भग्गन फरार हो गया। इस संबंध में चिल्हिया एसओ चंदन कुमार का कहना था कि घटना के संबंध में सूचना नहीं मिली है। छानबीन की जाएगी।