फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two-party face-to-face dispute in dead body

शव दफनाने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने

Tue, 23 Jan 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two-party face-to-face dispute in dead body
पुजारी के शव दफनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
खेसरहा। क्षेत्र के मसैचा गांव में पुजारी का शव दफनाने को लेकर सोमवार देर शाम दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद के चलते घंटों तनाव की स्थिति रही। सूचना पर बांसी और खेसरहा थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला शांत कराया। विवाद के चलते करीब चार घंटे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन

मसैचा निवासी काशीनाथ (80) गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर में पूजा-पाठ करते थे। वह मंदिर परिसर में बनी कुटिया में रहते थे। कुछ ही दूर पर स्थित अपनी भूमि के कुछ भाग पर बागवानी भी कर रखी थी। उन्होंने मौत के बाद बाग में ही शव दफन करने की अंतिम इच्छा ग्रामीणों के समक्ष रखी थी। सोमवार भोर पुजारी के निधन के बाद देर शाम ग्रामीण शव लेकर बाग में दफनाने पहुंचे तो पास स्थित एक अन्य धार्मिक स्थल से जुड़े लोग विरोध करने लगे। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। तनातनी बढ़ती देख किसी ने सूचना यूपी-100 को दे दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद सुलझाने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते देख खेसरहा थाने को सूचित किया। कुछ ही देर में बांसी व खेसरहा थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत हुई। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से तय स्थान पर ही शव दफन कराया गया। इस संबंध में एसओ रणधीर मिश्र ने कहा कि सूचना मिलते ही फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों में सामंजस्य बनाकर विवाद सुलझा लिया गया है। शव को दफन करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed