{"_id":"58444c0d4f1c1be021a863a1","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-the-shutter-in-two-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर का ताला तोड़कर दो दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटर का ताला तोड़कर दो दुकानों में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
गांव गढ़ी थानी के तीन घरों में लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। थाना क्षेत्र के घोपलापुर गांव में शनिवार रात चोरों ने दो दुकानों के ताले चटका दिए। दुकान में घुसकर नकदी व अन्य सामान समेटकर चोर चंपत हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों ने पुलिस को अवगत कराया। दोनों दुकानों से करीब एक लाख रुपये से अधिक के सामान चोरी हुए हैं। इटवा-बढ़नी मार्ग पर स्थित घोपलापुर में पटना निवासी राम निवास यादव का मकान है। मकान के एक हिस्से में वह किराने की दुकान चलाते हैं। एक अन्य कमे में रसूलपुर निवासी साधू मिश्रा का मेडिकल स्टोर है। दोनों दुकानों के बीच प्लाईवुड की दीवार खड़ी है।
निकासी अलग-अलग दरवाजों से है। रोजाना की तरह दुकान बंद साधु अपने घर चले गए। वहीं रामनिवास जिगिनाधाम मेले में शामिल होने चले गए। रात्रि में चोर मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। वहां से प्लाईवुड की दीवार काटकर किराने की दुकान में प्रवेश कर गए। सुबह ताला टूटा देख आस-पास के लोगों ने रामनिवास को सूचना दी। रामनिवास के मुताबिक किराने की दुकान से पांच हजार रुपये नकदी व करीब 60 हजार के सामान चोर ले गए हैं। वहीं दवा की दुकान से चार हजार नकदी व 35 हजार से अधिक का सामान चोरी हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। थानाध्यक्ष इटवा रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।