फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The trader, who returned from the morning walk, crushed the container, died

मॉर्निंग वॉक से लौट रहे व्यापारी को कंटेनर ने कुचला, मौत

Tue, 24 Apr 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 24 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
The trader, who returned from the morning walk, crushed the container, died
राजू चौरसिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे युवा व्यापारी को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना डुमरियागंज क्षेत्र के बेंवा सीएचसी के पास की है। हादसे में व्यापारी का एक साथी भी जख्मी हो गया, उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चालक सहित कंटेनर को पुलिस थाने ले गई। केस दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

डुमरियागंज के महतिनियां गांव निवासी राजू चौरसिया (26) कुछ वर्षों से बेंवा चौराहे पर मकान बनाकर रहता था। चौराहे पर ही उसकी कॉस्मेटिक की दुकान है। मंगलवार सुबह राजू नीतू उर्फ सचिन (28) के साथ उतरौला रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। वॉक कर दोनों घर लौट रहे थे। बेंवा सीएचसी के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। नीतू सड़क से थोड़ा दूर जा गिरा, मगर राजू कंटेनर के सामने ही गिर पड़ा। इससे उसका पहिया राजू के सिर व पेट पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही राजू की मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल नीतू को बेंवा सीएचसी पहुंचाया। उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंटेनर और उसके चालक को पुलिस थाने ले आई। डुमरियागंज एसओ आरबी सिंह ने बताया कि चालक और कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। कंटेनर में 6 बोलेरो लदी है, जिसे हरिद्वार से गोरखपुर लाया जा रहा था। चालक मेजर सिंह पंजाब के बायपुर का रहने वाला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed