{"_id":"5a1c4eb04f1c1bca678be1d6","slug":"the-prime-minister-has-beaten-the-supporters-of-the-mla-who-reached-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के घर पहुंचे समर्थक को प्रधान पति ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के घर पहुंचे समर्थक को प्रधान पति ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। भूमि पर कब्जे की शिकायत लेकर विधायक से गुहार लगाने पहुंचे समर्थक को दूसरे पक्ष से प्रधान पति ने उसकी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट से विधायक के आवास पर अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव कर लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के करही गांव निवासी अब्दुल अहद पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता हैं। गांव में चारागाह, रास्ता, घूर गड्ढा व भीटा आदि की जमीनों पर हुए कब्जे को लेकर तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत कर चुके थे। पैमाइश में अवैध कब्जा मिलने के बाद भी कब्जा धारकों को बेदखल न करने पर वह शिकायत लेकर सोमवार सुबह इटवा विधायक डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के शनिचरा गांव स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही पहले से बैठे ग्राम करही के प्रधान पति फखरे आजम उर्फ कल्लू ने उन्हें बरामदे से बाहर ले जाकर इन सब मामलों में पड़ने से मना किया, नहीं मानने पर उसकी पिटाई कर दी। अचानक मारपीट शुरू होने से अफर-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर अब्दुल अहद को बचाया और मामले को शांत करवाया। अब्दुल अहद ने गोल्हौरा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोल्हौरा रवींद्र कुमार गौतम का कहना है कि अब्दुल अहद की तहरीर पर गाली देने व जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।