फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The clothes shop was set on fire

कपड़े की दुकान में आग लगी

Sat, 06 Jan 2018 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 06 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
The clothes shop was set on fire
फाइल फोटो
चिल्हिया।  थाना क्षेत्र बर्डपुर मार्ग पर स्थित एक कपड़े की दुकान में शुक्रवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लाखों के कपड़े और 20 हजार रुपये नकदी जलकर नष्ट हो गए। आसपास के लोगों के घंटों कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

चिल्हिया गांव निवासी रामू अपने घर में ही कपड़े की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह शुक्रवार की शाम को दुकान बंद कर वह अपने परिवार के साथ घर में सोने चला गया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुंआ उठता देख आसपास के लोगों ने शोर-गुल मचाना शुरू किया। लोग जब दुकान के पास पहुंचे तो अंदर कपड़ों में आग लगी हुई थी। लोगों ने इसजकी जानकारी रामू को दी। इसके बाद किसी तरह से दुकान के शटर का ताला खोला गया तो अंदर सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका थब पड़ोसियों के घंटों कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

रामू के मुताबिक दुकान में रखा लगभग 20 लाख रुपये का साड़ी व विभिन्न प्रकार के कपड़े और गल्ला में रखा 20 हजार रुपये नकदी जलकर नष्ट हो गया है। दुकान में शार्ट सर्किट से आग कैसे लगी यह समझ में नहीं आ रहा है। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बेचन शुक्ला, तहसीलदार संतोष ओझा, लेखपाल सचिन कुमार श्रीवास्तव जी मौके का निरीक्षण किये और क्षेत्रीय भाजपा नेता रामपाल सिंह जी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed