फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The chaotic elements of Baba Saheb's broken image

अराजक तत्वों ने बाबा साहब की तोड़ी प्रतिमा

Sat, 31 Mar 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 31 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
The chaotic elements of Baba Saheb's broken image
गौहनिया राज में खंडित बाबा साहब की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के गौहनिया राज गांव में स्थापित बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को शुक्रवार की रात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा का दाहिना हाथ, कान व नाक टूट गया है। शनिवार सुबह इस घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, आक्रोश फैल गया। लोगों ने हाथों में तख्ती लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स पहुंच गई। उधर, विधायक, एसपी सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। वहीं, ग्रामीणों को समझा-बुझाकर नई प्रतिमा स्थापित कराई गई।
विज्ञापन

गौहनिया राज गांव के दक्षिण में नव युवक समिति की ओर से डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर बौद्ध विहार स्थित है। इसी परिसर में 14 अप्रैल 2017 को बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार की सुबह करीब 6 बजे गांव निवासी मनोज कुमार बौद्ध विहार की ओर गए तो वहां प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख सन्न रह गए। समिति के सदस्यों ने सूचना थाने पर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर डुमरियागंज एसओ आरबी सिंह, भवानीगंज एसओ प्रदीप कुमार सिंह के साथ ही सीओ सुनील कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद व विधायक राघवेंद्र प्रताप ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। लोगों को क्षतिग्रस्त मूर्ति की जगह नई मूर्ति स्थापित कराने का आश्वासन दिया। आनन-फानन में नई प्रतिमा लाकर बौद्ध विहार में स्थापित कराई गई। इस संबंध में एसओ आरबी सिंह ने बताया कि हालात नियंत्रण में है। नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed