{"_id":"5a3be73e4f1c1bee688c31ce","slug":"suspicist-recently-married-poison-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहिता ने जहर खाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में विवाहिता ने जहर खाया, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोते मृतका के घरवाले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। इटवा क्षेत्र के सरपोका गांव में बुधवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम तक मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।
सरपोका गांव निवासी अक्षय कुमार गुरुवार को गांव में मजदूरी करने गया था। परिवार के अन्य सदस्य भी कार्य से बाहर गए थे। घर में अक्षय कुमार की पत्नी सुनीता (23) व मां गेंदा देवी की मौजूद थीं। पड़ोसियों के मुताबिक सास-बहू में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके कुछ देर बाद सुनीता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में इटवा एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।