फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Six-year-old girl slumped in bonfire, condition critical

अलाव में गिरने से छह साल की बच्ची झुलसी, हालत गंभीर

Sun, 21 Jan 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
 Six-year-old girl slumped in bonfire, condition critical
जिला अस्पताल में भ्‍ार्ती आग से झुलसी माधुरी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। दहकते अलाव के पास मासूम को अकेला छोड़ना एक परिवार के लिए भारी महंगा पड़ा। वहीं, अलाव में गिरने से मासूम झुलस गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना खेसरहा थाना क्षेत्र के बनौली गांव का है।
विज्ञापन

बनौली गांव निवासी कोमल के परिवार के लोग शनिवार की देर शाम अलाव ताप रहे थे। उनके साथ छह वर्षीय पुत्री माधुरी भी मौजूद थी। विभिन्न कार्यों से एक-एक कर सभी सदस्य घर के अंदर चले गए। अलाव के पास माधुरी अकेली थी। इसी दौरान चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो माधुरी अलाव में पड़ी हुई थी। आग की चपेट में आने से उसका पूरा शरीर झुलस गया। तत्काल इलाज के लिए खेसरहा सीएचसी लेकर गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ.महेंद्र मौर्या ने कहा कि अलाव की चपेट में आई मासूम करीब 60 प्रतिशत झुलस गई है। हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed