मारपीट में सात घायल, पांच गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी विवाद को लेकर सोमवार की रात चिल्हिया थाना के ग्राम परईया में पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। युवती समेत चार गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों का नाम गौतम प्रसाद (44), ममता (21), अजय (19) व विजय (14) है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार के अनुसार जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार दिन में पहले दोनों पक्षों की महिलाओं में विवाद हुआ। मामला थाने तक गया। इसके बाद रात को करीब दस बजे बारिश आने के समय छत पर सो रहे परिजन नीचे उतरने लगे तभी पट्टीदारों ने गोलबंद होकर हमला कर दिया।
मारने पीटने के बाद घर से भगा दिया। गांव के एक घर में शरण लिया। पुलिस को सूचना देने के बाद इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे। इस संबंध में एसओ चिल्हिया अनिल शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट व तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया बाजार में सोमवार की देर शाम दो स्वर्ण व्यापारियों में जमकर मारपीट हुई। लाठी व हॉकी का खुलकर प्रयोग हुआ। मारपीट में एक पक्ष के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नाम दुर्गेश वर्मा (25), जितेंद्र (22) व सतीश (19) हैं। उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज व दो जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर लिया है।
जितेंद्र वर्मा के अनुसार व्यवसाय को लेकर बाजार के एक व्यापारी से विवाद चल रहा है। दोपहर में भी एक बार दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। कहासुनी के दौरान लोगों ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को अलग कर दिया। शाम को दूसरे पक्ष से करीब आठ की संख्या में लोग गोलबंद होकर दुकान में घुस कर हाकी डंडे से मारने पीटने लगे। इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ मानवेंद्र सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।