फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Scorpio entered the tea shop, a death

चाय की दुकान में घुसी स्कार्पियो, एक की मौत

Fri, 06 May 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Scorpio entered the tea shop, a death
कार सवार ने पुलिसकर्मी को कुचला - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
थाना क्षेत्र के लटेरा-कलवारी मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम लटेरा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे स्थित चाय की दुकान में घुस गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पुत्र व पुत्री घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चालक समेत स्कार्पियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम तेज गति से स्कार्पियो लटेरा से कलवारी की ओ जा रही थी। लटेरा मोड़ के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। बेकाबू वाहन सड़क किनारे स्थित चाय की दुकान में घुस गया। वाहन की चपेट में आने से दुकान के सामने चाय पी रहे लटेरा गांव निवासी 45 वर्षीय अर्जुन की मौत हो गई।
विज्ञापन

साथ खड़े 13 वर्षीय बेटी पूजा व 18 वर्षीय पुत्र रंजीत भी जख्मी हो गया। इसमें पूजा की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची इटवा पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर स्कार्पियो व चालक जाबिर अली को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा संजय पांडेय ने कहा कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed