फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sadar police station area of the absconding accused arrested from Mumbai

मुंबई का फरार आरोपी सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार

Mon, 22 Aug 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Sadar police station area of the absconding accused arrested from Mumbai
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। मकतब में पढ़ रही नाबालिग (16) को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में उसका बाजार थाना पुलिस ने रविवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी थाना क्षेत्र के एक मकतब के मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार मौलाना का नाम नेपाल के जिला मोहतरी के थाना जलेसर निवासी नियाज खान है। नाबालिग के नेपाल में होने की पुख्ता सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारियों से संपर्क करने के बाद कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीड़िता के पिता ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मकतब में बिहार निवासी एक अधेड़ मौलाना पढ़ाने का काम करता है। दो किमी की दूरी पर स्थित एक अन्य गांव में उनका सगा भाई भी मौलाना है। नाबालिग भी पहले मकतब में पढ़ती थी। पढ़ाने के दौरान पहले मौलाना ने प्रेमजाल में उसे फांस लिया। साजिश के तहत तीनों 10 अगस्त को फरार हो गए। दूसरे दिन से ही घर वालों ने खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

सहपाठियों के बताने पर मौलाना व उसका अधेड़ भाई साथ में लेकर गए हैं, इसे संज्ञान में लेते हुए बिहार प्रांत के जिला सीतामढ़ी पहुंचे। वहां मालूम चला कि नेपाल के सीमावर्ती जिले में नाबालिग को रखे हैं। आरोपी के घर पहुंचने पर नाबालिग तो दिखी, लेकिन आरोपी ने धक्का देते हुए घर के अंदर करने के बाद बंद कर दिया। इस संबंध में एसओ उसका बाजार राम सिंहासन सिंह ने कहा कि नाबालिग को बरामद करने के लिए पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी महेंद्र यादव ने बताया कि  नाबालिग को बरामद करने के लिए पुलिस उच्चाधिकारियों से संपर्क कर रही है। दिशा निर्देश मिलने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। मुख्य आरोपी मौलाना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed