{"_id":"56eae6624f1c1b13268b463d","slug":"reeling-from-the-death-of-the-rider-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से सवार की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
आशाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द गांव के पास गुरुवार को बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में उसका एक अन्य साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चकमंझारी गांव निवासी 35 वर्षीय मुस्तफा गांव के ही 45 वर्षीय चक्कर को लेकर बाइक से बांसी की तरफ आ रहा था। कम्हरिया खुर्द गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक में टक्कर मार दी।
जोरदार टक्कर से सड़क पर गिरे चक्कर को कुचलते हुए ट्रक आगे निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहे मुस्तफा को गंभीर चोट आई। आस-पास के लोगों की मदद से उसे नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग रहा था, जिसे पथरा पुलिस ने टेढ़िया के पास पकड़ लिया। घटना की सूचना मृतक के गांव चकमंझारी पहुंचने के बाद पूरा गांव शोकाकुल हो गया तथा परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पथरा राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।