फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Principal's husband firing

प्रधान के पति पर फायरिंग की

Thu, 02 Jun 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Principal's husband firing
लोटन कोतवाली में प्रधानपति के साथ पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोटन कोतवाली क्षेत्र के पीकापुर गांव में बुधवार रात बदमाशों ने ग्राम प्रधान के पति पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने उन्हें लक्ष्य कर फायरिंग भी की, मगर निशाना चूक गया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण उद्देलित हो गए। गांव के चारों तरफ घेरेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की नाकाम कोशिश भी की। सुबह थाने पहुंचकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। हमले के पीछे जमीन संबंधी पुराना विवाद बताया जा रहा है। प्रधान पति ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बिंद्रावती देवी लोटन ब्लॉक के पीकापुर गांव की प्रधान हैं। रामवृक्ष साहनी उनके पति हैं। बुधवार की रात पति-पत्नी घर के बाहर बरामदे में सोए हुए थे। रात करीब पौने 12 बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे और घर के सामने खड़े होकर प्रधान पति को गालियां देने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने के लिए जैसे रामवृक्ष चारपाई से उठे, बदमाशों ने फायर झोंक दिया। संयोग से उनका निशाना चूक गया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग उस ओर दौड़ पड़े। बदमाश भी बाइक लेकर भागने लगे। ग्रामीणों ने कुछ दूर तक घेरेबंदी कर बदमाशों का पीछा भी गया, मगर दोनों बच निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से रिवाल्वर का एक खोखा (खाली कारतूस) बरामद किया है। रात में ही पूरे इलाके में छानबीन की गई, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार की सुबह ग्रामीण लामबंद होकर थाने पहुंचे।

धान पति ने महराजगंज के बृजमनगंज थाना अंतर्गत शैलेश व लोटन कोतवाली क्षेत्र के खखरा गांव निवासी राजकुमार के खिलाफ जानलेवा हमले की नामजद तहरीर दी है। शाम तक मामले में केस दर्ज नहीं हो पाया था। कोतवाली प्रभारी अटल बिहारी ठाकुर के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed