फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MLA abusive comments on Facebook posts

विधायक के फेसबुक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी

Tue, 27 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 27 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
MLA abusive comments on Facebook posts
karuna murder delhi - फोटो : ani
खेसरहा। थाना क्षेत्र के बेलवा लबुनही गांव में मंगलवार की सुबह संदिग्ध हाल में विवाहिता की फंदे से लटकती लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जेठानी व दो देवरों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के हरदी गांव निवासी ओमप्रकाश ने तीन वर्ष पूर्व अपनी बेटी अनीता (26) की शादी खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलवा लबुनही गांव निवासी चिन्नू के पुत्र राजू से की थी। राजू अपने बड़े भाई के साथ मुंबई में काम करता है। ससुराल वालों के मुताबिक रोज की तरह अनीता सोमवार की रात अपने कमरे में सोई थी।
विज्ञापन

सुबह जब समय से नहीं उठी तो परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे। वहां छत की कुंडी से अनीता का शव लटकता देख सन्न रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई अरविंद ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि दहेज के लिए ससुराल के लोग अनीता को आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आरडी मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर जेठानी व दो देवरों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed