फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married Death

विवाहिता की मौत

Wed, 13 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मंगलवार को संदिग्ध हाल में 27 वर्षीय विवाहिता की फंदे पर लटकती लाश मिली।
विज्ञापन


 विवाहिता के पिता ने तहरीर में पांच लोगों को नामजद करते हुए दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम बर्डपुर नंबर छह के टोला पडऱहवा निवासी पिता चंद्रभान चौधरी के अनुसार पुत्री ममता का विवाह वर्ष 2006 में कृष्णमुरारी से हुआ था। वर्ष 2009 में गौना के साथ पुत्री को ससुराल भेजा गया।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में ससुराल पक्ष ने 50 हजार रुपये व गाय की मांग की, जिसे पूरा कर दिया। इसके बाद एक दिन ससुर ने नातिन की शादी के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 देने में असमर्थता व्यक्त करने पर पुत्री को बराबर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। घटना के दिन ससुराल से फोन पर सूचना मिला कि पुत्री की मौत हो गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed