फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Manchalas beaten Dal's brother, interrupted marriage

मनचलों ने दल्हे के भाई को पीटा, शादी में बाधा

Mon, 07 May 2018 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Manchalas beaten Dal's brother, interrupted marriage
beaten case
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 9 के टोला मटियरिया में रविवार रात गांव में आई बारात में द्वार पूजा के दौरान कुछ मनचलों ने मारपीट की। वाहन के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद बारात में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शादी हुई। बवाल करने वाले उपद्रवियों की पड़ताल में पुलिस जुट गई है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के मटियारिया गांव निवासी सालिराम यादव की बेटी की शादी रविवार को थी। बारात चिल्हिया क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 12 के पिपरा गांव से आई थी। द्वार पूजा के बाद बारात में मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था, इसी बीच गांव के ही कुछ मनचलों ने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना सालिराम यादव ने प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, 100 नंबर एवं कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस एवं प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने विवाद को शांत करा दिया। सुबह लगभग चार बजे विवाह का कार्यक्रम संपन्न हो रहा था कि इसी बीच वही मनचले युवक लगभग आठ की संख्या में घर में घुसकर मारपीट करने लगे। इसमें दूल्हे के बड़े भाई राजेंद्र यादव को भी चोट आई।
विज्ञापन

मनचलों ने औरतों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और एक कार व बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही चैलेंज किया कि जिसको बुलाना हो बुलाओ देखते है कि शादी कौन कराता है। इसके बाद शादी का कार्यक्रम रुक गया। बाद में सूचना पाकर प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव व कपिलवस्तु एसओ संजय दूबे फोर्स के साथ पहुंचकर पुलिस अभिरक्षा में शादी कराई। इस बीच पुलिस के आने की भनक मिलते ही मनचले भाग गए। इस संबंध में एसओ संजय दुबे ने कहा कि पुलिस और प्रधान की मौजूदगी में शादी संपन्न कराई गई है। उत्पात मचाने वाले युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed